झाँसी | सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार किया गया | जिसमे कई कार्यकर्ताओं को पद से नवाजा गया |
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जगदीश राज साहू समेत तीन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है तो वहीं अन्य कार्यकर्ताओं को महांमत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री सहित कार्यसमिति के सदस्यों में स्थान दिया गया | मिथिलेश साहू को वार्ड नं. 10 प्रेमनगर मंडल नैनागढ़ दक्षिण प्रथम, राजा भईया पाल को वार्ड नं. 21 सिविल लाइन मंडल सिमरधा का मंत्री बनाया गया है | इसके साथ ही वार्ड नं. 33 से रोबिन साहू को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है | भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने चुने गए सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया |
रिपोर्ट-=आयुष साहू