• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी | विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बैठक में कुर्सियां खाली….

झाँसी | भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम आज झाँसी पहुंचे | उन्होंने झाँसी के एक स्थानीय विवाह घर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की | कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पीछे की ओर खाली पड़ी कुर्सियां चर्चा का पात्र बन गयीं | क्योंकि आखिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बैठक थी | बैठक के दौरान झाँसी भाजपा के चर्चित तथा अपने आप को सर्वश्रेष्ठ कहने वाली हस्तियां दूर दूर तक नजर नहीं आयीं | इसके साथ ही कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बैठक से नदारद रहे | ज्ञात हो कि अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता की आगवानी के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की थी और सपा के राज्यसभा के सांसद की शरण ली थी | कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया | उन्होंने कहा कि भाजपाई झूठ की बुनियाद पर नहीं चलते हैं ओर ठोस बाते करते हैं | इसके साथ ही उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष व् उनकी कार्यकारिणी का सम्मान किया | इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, राजू बुकसेलर, धन्नूलाल गौतम, सतीश जटारिया, मिथिलेश साहू, अनूप करोसिया, संजीव अग्रवाल लाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |

ayush sahu

Jhansidarshan.in