• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नहीं हुई यह समस्या दूर तो व्यापारी आत्महत्या करने को होगा मजबूर:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान पर वॉलमार्ट व फ्लिपकार्ट को रिटेल में एसबीआई के डील के विरोध में व्यापारियों का एक जत्था उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में आज सदर बाजार, सुभाष गंज, मानिक चौक, सराफा बाजार, बड़ा बाजार आदि का भ्रमण करते हुए व्यापारियों के पास पहुंचा और उनसे वॉलमार्ट तथा फ्लिपकार्ट की घोर समस्या के संबंध में 28 सितंबर को भारत व्यापार बंद एवं झांसी व्यापार बंद के लिए समर्थन मांगा | जत्थे ने व्यापारियों को उक्त समस्या के बारे में समझाते हुए बताया कि विदेशी कंपनियों के खुदरा बाजार में आने से भारत का खुदरा बाजार समाप्त हो जाएगा और अभी किसान आत्महत्या कर रहे हैं बाद में विदेशी कंपनियां आने पर भारत का व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर होगा |
इस दौरान विजय गुप्ता, कुलदीप सिंह दांगी, प्रभु दयाल साहू, विवेक सेठ, अतुल जैन, अजीत राय, विनोद सब्बरवाल, चौधरी नफीस, चौधरी फिरोज, राजीव बिरथरे, दिनेश टकसारी, राजकुमार डेंगरे, अमित सेठ आदि मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in