गरौठा झांसी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के खिलाफ तहसीलदार के माध्यम से,, रिपोर्ट मुवीन खान गरौठा
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
गरौठा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज तहसीलदार मनोज कुमार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जिसमें बिलासपुर छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस भवन में जबरजस्ती घुसकर सत्ता के इशारे पर पुलिस द्वारा जो लाठीचार्ज किया गया है तथा उन्हें जोर जबरदस्ती करके गिरफ्तार किया गया हे यह एक बहुत ही निंदनीय घटना है इसका हम सभी यूथ कांग्रेस गरौठा विधानसभा के कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं तथा इस बर्बरतापूर्वक घटना से आम जनमानस में जो पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय सत्ता के दबाव में जो डर पैदा किया जा रहा है यह लोकतंत्र के खिलाफ है आज तक आजाद भारत में इस तरह की हिटलरशाही किसी ने नहीं की वहीं कांग्रेस गरौठा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने घटना की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों तथा सत्ता से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की अगर दोषीओ के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तो गरौठा विधानसभा कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की इस मौके पर पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी एडवोकेट पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी गरौठा, विवेक त्रिपाठी एडवोकेट जेजे मिश्रा सोनल सिंह पटेल हकीम पठान दीपेंद्र सिंह परिहार (क्षेत्र पंचायत सदस्य) मकबूल खान एडवोकेट खुर्शीद खान एडवोकेट आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे