• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

AVBP की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का हुआ गठन:रिपोर्ट-=उदय नारायण

झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन हिंदी विभाग में निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी व संगठन मंत्री अजय यादव द्वारा प्रांत संगठन मंत्री कमलनयन की उपस्थिति में किया गया।
इस क्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष का दायित्व अखिल उत्तम पटेल तथा मंत्री के दायित्व पर वीरेंद्र शर्मा की घोषणा की गई। इसी क्रम में उपाध्यक्ष– कन्हैया त्यागी हिमांशु सोनी, अवनीश जोशी, रॉबिन ठाकुर, नवनीत ओझा, सह मंत्री– हर्षित मिश्रा, शांतनु निषाद, अंकुश जादौन, देवव्रत यादव, राजकुमार, भूपेंद्र तथा आशुतोष भदौरिया, संपर्क प्रमुख अनिल राज, मीडिया प्रमुख हिमांशु पाल, छात्रा प्रमुख अनुप्रिया प्रजापति, सह छात्रा प्रमुख मोहिनी, हिमांशी, रोशनी, भूमिका, मंजू, वंदना, निशा, छात्रावास प्रमुख अनुज कनवाल, पुस्तकालय मंत्री ललितेंद्र प्रताप तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निहाल सिंह, खुबचंद्र, सुनील, वीर सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अमन प्रताप, पवन पटेल, हिमांशु त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, विकास शर्मा, तथा नितिन तरैटिया की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह चौधरी ने किया। इस अवसर पर पंकज भारद्वाज, अखिल चौहान, पूर्व मंत्री पवन साहू, प्रियांशु,अर्चित सोनी, नीरज यादव, वैभव, मानस मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अविनाश गुप्ता, विशाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

रिपोर्ट-=उदय नारायण कुशवाहा

Jhansidarshan.in