झाँसी | उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन एवं श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने झाँसी पहुंचे |
इस दौरान झाँसी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में झाँसी के 1362 श्रमिक, ललितपुर के 693 श्रमिक तक जालौन के 742 श्रमिकों को 23371444 रुपए की राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए साथ ही धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से सीधे बैंक खातों में जमा की गई | स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कैंप में अपना पंजीयन कराने को कहा जिससे कि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके |
पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि अब श्रमिकों को श्रम विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे अधिकारी स्वयं श्रमिकों के पास जाकर उनका पंजीकरण करेंगे | उन्होंने बताया कि यदि कोई भी दलाली प्रकाश में आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी | वही राम मंदिर पर अपना बयान देते हुए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बताया कि राम मंदिर एक धर्म आस्था का विषय है और सुप्रीम कोर्ट न्यायपालिका है | सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोपरि होगा | रावण की रिहाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रावण जिसको बुआ मानने चला था वह बुआ ही उसे नहीं पहचानती है | उन्होंने बताया कि रावण राजनीति में बच्चा है और वह भाजपा को चुनौती नहीं दे सकता तो वहीं गठबंधन पर तंज कसते हुए मौर्य ने कहा कि 2019 के चुनावों के पहले भाई भतीजे का रिश्ता खत्म हो जाएगा और गठबंधन चकनाचूर होगा और मोदी के विकास का झंडा सब पर भारी पड़ेगा | उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती बाबा साहेब के आदर्शों को बेचती हैं जिसकी वजह से आज वह उत्तर प्रदेश की राजनीति से बहुत दूर हो गई हैं |
इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रवि शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, संजीव श्रृंगीऋषि, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी सहित समस्त अधिकारी तथा भाजपाई मौजूद रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू