• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

स्वामी विवेकानंद स्कूल में लगाया गया संस्कार शिविर – रिपोर्ट: अवध बिहारी

स्वामी विवेकानंद स्कूल में लगाया गया संस्कार शिविर – रिपोर्ट: अवध बिहारी
_________
टहरौली (झांसी)

ग्रामीण एडीटर धीरेन्द्र

स्वामी विवेकानंद स्कूल में गायत्री प्रज्ञा पीठ हरिद्वार शाखा द्वारा संस्कार शिविर लगाया गया। जिसमें सीताराम वर्मा ने बच्चों को सुखी एवं निरोग रहने के सूत्र बताए। जिसमें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और निरोग रहने के लिए सभी को सूर्योदय से पहले जाग कर पृथ्वी मां के चरण वंदन कर ओम का उच्चारण करें। शाकाहारी भोजन करें। नशीली वस्तुओं के सेवन से दूर रहें। तथा अपनी मनोभूमि ऐसी बनाएं जिससे सद्भावना, सुख, संबंध,बन सकें।
साथ में आए जीपी पुजारी ने बाल संस्कार में अच्छा क्या – क्या होता है। और साथ ही साथ मंत्रोच्चारण के बारे में समझाया, और अपने से बड़ों का कैसे आदर करना है इन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित रहे स्कूल प्रबंधक भारत कांत तिवारी, अवध बिहारी, वीरेंद्र कुमार, अरविंद सेंगर, वीपी पटेल, कविंद्र सिंह, मीनाक्षी खरे, रचना खरे, सुंदरी यादव, अनामिका सोनी, नेहा रावत, चांदनी नामदेव, दीपशिखा दुबे, आदि उपस्थित रहे आभार व्यक्त राजकुमार सिंह यादव ने किया।

Jhansidarshan.in