• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विश्वकर्मा जयंती मनाई गई:रिपोर्ट-रमाकांत सोनी

विश्वकर्मा जयंती मनाई गई

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

एरच (झाँसी) आज क़स्बा एरच में सेठ रामदास मेमोरियल महाविद्यालय एवं आई ० टी ० आई ० के संयुक्त तत्वाधान में आई ० टी ० आई ० के परिसर में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया !जिसमे महाविद्यालय के प्रबंधक ई० सचिन गुप्ता एवं समस्त स्टाप तथा छात्र छात्रायों द्वारा विश्वकर्मा जयंती का हवन पूजन किया गया ,भगवान विश्वकर्मा को हिन्दू धर्म में सृजन औए निर्माण (शिल्पशास्त्र ) का देवता माना जाता है इनको “देवताओ का शिल्पकार ” माना’जाता है हर साल विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है इसे पुरे देश में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है सभी लोग विश्वकर्मा देवता की पूजा करते है अपने औजारों की साफ सफाई करते है एवं उनकी पूजा करते है और प्रसाद बड़े हर्षोल्लास से बांटते है !
इस मौके पर उप प्रबंधक रामबाबू कनकने ,प्राचार्य डा० अनुराधा तिवारी ,प्रशाशनिक अधिकारी करन सिंह वर्मा.रमेश खरे ,संदीप कुमार .कुलदीप सिंह ,पवन कुमार गुप्ता ,कुलदीप यादव ,चंद्रशेखर ,चंद्रभान ,श्रीमती मोहिनी ,प्रीतम सिंह ,जितेन्द्र कुमार एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे !
रिपोर्टर – रमाकांत सोनी एरच / दीपक महाजन

Jhansidarshan.in