झांसी बिग ब्रेकिंग पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट 4 नाबालिग बच्चे घायल रिपोर्टर अंकित साहू
बंगरा झांसी
बुंदेलखंड , थाना उल्दन अंतर्गत ब्लॉक बंगरा के ग्राम पलरा में स्थित पटाखा फैक्टरी में लगी आग
पटाखा निर्माण करते समय हुआ हादसा
हादसे में मौके पर मौजूद पटाखा बना रहे चार बच्चे झुलसे एक कि हालत गंभीर चारों को किया मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर l
मौके पर थाना प्रभारी उल्दन अवध नारायण पांडे दल बल के साथ पहुंचे साथ ही सूचना मिलते ही DM झांसी एवं SDM मऊरानीपुर घटना स्थल पर पहुंचे l
मिली जानकारी के मुताबिक थाना उलदन अंतर्गत ग्राम पलरा में अंगद कुमार गुप्ता पुत्र नत्थू का आतिशबाजी एवम् बारूद के सामान बनाने का गांव के बाहर एक कारखाना लगा हुआ है।
आज करीब 12 बजे दोपहर में कारखाने में गांव के चार नाबालिग लड़के पटाखा निर्माण कर रहे थे कि अचानक अज्ञात कारण से बारूद में आग लग गई और वहां काम कर रहे चारों लड़के आग की चपेट में आ गए आग लगते ही चारों लड़के चीखने चिल्लाने लगे शोर सुनकर आस पास के खेतों में काम कर ग्रामीण जब तक वहां पहुंचे तो कपिल पुत्र फूलचंद्र कुशवाहा(13) गंभीर रूप झुलस गया था l
ग्रामीणों ने घटना कि सूचना तुरंत थाना उल्दन में दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उल्दन अवध नारायण पांडे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंगरा भेजा जहां चिकित्सकों ने घायलों कि हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया l
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे DM झांसी एवम् SDM रणवीर सिंह मऊ रानीपुर ने घटना स्थल का जायजा लिया और घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया l
घायलों में कपिल पुत्र फूलचंद्र कुशवाहा (१३) गंभीर रूप से घायल , संजय पुत्र गोविंददास कुशवाहा (१२), पुष्पेन्द्र(१२) पुत्र टिंकू, महिपत पुत्र टिंकू (१०) l
Neeraj