टहरौली मै विकास सम्मेलन : रिपोर्ट-अवध बिहारी
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
टहरौली ( झाँसी ) टहरौली झांसी- बजरिया बाजार टहरौली खास के हाठबैड पर टहरौली क्ष्रेत्र बिकास सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे रमा . आर .पी . निरंजन एम . एल . सी रही वही विशिष्ठ अतिथि के रुप मे आर पी निरंजन , प्रदीप यादव टोडा मण्डल अध्यक्ष प्रधान संगठन रहे अध्यक्षता अरविन्द्र सोनी ने की ! कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के द्रारा मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के द्रारा किया गया ! कार्यक्रम संयोजन बाबूसिंह यादव ने किया कि टहरौली क्ष्रेत्र विकास सम्मेलन के माध्यम से जनता को जागरुक करना है कि टहरौली को नगर पंचायत ब्लाक एंव जिला बनाने की आवश्यकता है टहरौली तहसील के लोगो को गुरसरांय , बामौर , मोठ ,चिरगांव मे भटकना पडता है वही पर तीन विधान सभा क्षेत्रो गरौठा , मऊरानीपुर , बबीना , प्रतिनिधि चुनकर भेजते है परन्तु क्षेत्र के विकास की बात नही करते है ! वही पर जिला बनाने हेतु टहरौली मध्य मे है साथ ही यहां आवागमन के सुलय साधन है तथा ग्राम पंचायत के पास मुफ्त जमीन है वह देने को तैयार है ! प्रदीप यादव टाडा मण्डल अध्यक्ष प्रधान संघ ने कहा कि ग्राम प्रधान पंचायती राज की सबसे नीची कडी है वह विकास योजनाओ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाते है हमारे जनप्रतिनिधिओ को इतका सहयोग करना चाहिये टहरौली के विकास हेतु प्रधान संगठन पूरा सहयोग करेगा ! रमा.आर.पी निरंजन ने कहा कि वह टहरौली को जिला बनाने के लिये शान स्तर पर जो कार्यवाही करनी होगी बह पूरा सहयोग करेगी ! शासन के माध्यम से टहरौली को जिला बनाने के लिये वह विधान परिषद मे प्रस्ताव लायेगी ! साथ ही नगर पंचायत के गठन हेतु शासन ने अवगत कराया है कि शीघ्र कार्यवाही की जायेगी उन्होने टहरौली खास ग्राम पंचायत मे अपनी निधि से सी.सी सडक निर्माण की बात कही ! सभा में जनजाग्रति समिति के संयोजक आशीष उपाध्याय ने अपनी बात रखी ! इस मौके पर माघौसिंह, गोविन्द प्रतीक, पुष्पेन्द्र पटेल, वीरसिंह यादव, मुन्न जैन, राजेन्द्र प्रसाद रावत, संजीव बिरथरे, हरेकृष्ण नामदेव , शैलेश शर्मा, रूखसाना किन्न्रर, भागचन्द्र कुशवाहा , रघुवीर , राकेश बाजपेई ,संतोष खजराहा , विजय नायक ,संजीव जैन, नाथूराम कुशवाहा , दीपक यादव ,वीरेन्द्र विरधरे , शैलेन्द्र शर्मा , पुष्पेन्द्र पटेल लोकेन्द्र कुमार , अवध किशोर , हरिओम विश्वकर्मा , बलराम , राजपूत , फूलसिंह , सुग्रीव समाधिया, बृषभान , प्रदीप ,नीरज आदि उपस्थित रहे ! कार्यक्रम संचालन सुखलाल कुशवाहा ने किया ! आभार हरेकृष्ण नामदेव ने व्यक्त किया।
टहरौली से संवाददाता
अवध बिहारी
9935201635