• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुलिस सुस्त, टप्पेबाज की बल्ले समथर इलाके में पुलिस से ज्यादा चोर टप्पेबाज सक्रिय:रिपोर्ट-यशपाल सिंह

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

झांसी (समथर):-समथर थाना कस्बा में टप्पेबाजों लोगों ने जीना दुश्बार कर दिया कस्बा में हाट बाजार के दिन एवं भीड़भाड़ वाले दिन अज्ञात टप्पेबाजो के द्वारा लोगों की जेब काटने वा थैला चुरा लेने या फिर थैला से रुपए गायब करना जादू का खेल हो गया इससे पूर्व में कई बार टप्पेबाजों की घटनाएं उजागर भी हुई परंतु छोटी उम्र के कारण पुलिस के द्वारा उन्हें जेल में भेजना उचित नहीं समझने के कारण उनके हौसले बुलंद हो गए हैं और लोग अपनी कड़ी मेहनत की कमाई से हाथ धोने को मजबूर हैं आज दिन दाहड़े टप्पेबाजो ने एक महिला का रूपये रखे थैला को उठा कर भाग गए जिसकी शिकायत महिला के द्वारा समथर पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर कार्यवाही की

पूरा मामला

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम खूजा निवासी महिला सुभदरा देवी पत्नि मगली प्रसाद ने कस्बा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 49000 हजार रुपए निकाल कर थैला में रखकर बाजार मै आ गई तभी रास्ते में उसे प्यास लगी तो वह है पानी पीने के लिए अगगा बाजार स्थित सरकारी हैंडपम्प पर पहुंची और रुपए वाला बैग पास में रख कर पानी पीने लगी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपए वाला थैला चोरी कर और रफूचक्कर हो गया पीड़ित सुभद्रा देवी पत्नी मंगली प्रसाद मैं जैसे ही बगल में रखे थैले की ओर नजर फेंकी तो सुभद्रा देवी के पैरों के तले से जमीन खिसक गई और हक्का बक्का रह गई तभी पीड़ित सुभद्रा देवी के द्वारा स्थानीय पुलिस को तहरीर दी गई स्थानीय पुलिस ने 379 के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी

रिपोर्ट यशपाल सिंह

Jhansidarshan.in