गरौठा झांसी
मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर बालू का अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली बरामद,, रिपोर्ट मुवीन खान गरौठा
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम मारकुआ बस स्टैंड पर अवैध खनन करते हुए एक आयसर ट्रेक्टर 333 पकड़ा गया जिसकी ट्राली बालू से भरी हुई थी आज सुबह लगभग 8:00 बजे कोतवाली प्रभारी शिव प्रसाद को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बालू से भरा ट्रैक्टर मारकुआ की तरफ जा रहा है जिस पर कोतवाली प्रभारी ने अपने हमराही पुलिस स्टाफ एसआई राघवेंद्र सिंह कॉस्टेबल भारत सिंह यादव रवि सैगर व कृष्णकांत मौके पर जा पहुंचे ट्रैक्टर चालक पुलिस को अपनी ओर आता देख ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया जिस पर कोतवाली प्रभारी ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली गरौठा ले आए पकड़े गए ट्रैक्टर पर लावारिस में कार्यवाही की गई जब इस बारे में कोतवाली प्रभारी शिवप्रसाद से अवैध खनन के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा की गरौठा थाना अंतर्गत किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने देंगे और अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी l