गरौठा झांसी
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने उप जिलाधिकारी गरौठा को प्रधान के खिलाफ दिया ज्ञापन ,,रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
तहसील गरौठा के अस्ता गांव में प्रधान के द्वारा गांव में फैली अराजकता गरीबों को न ही आवास न ही शौचालय और न ही कोई सरकारी योजना का लाभ बरार समाज व समस्त गरीब समाज के लोगों द्वारा आज इंजीनियर विनोद कुमार वर्मा कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष झांसी के तत्वाधान में ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने बताया कि ग्राम मे बरार समाज के 25 से 30 मकान कच्ची मिट्टी के द्वारा बने हुए हैं और 150 बरार समाज के लोग इस गांव में रह रहे हैं आज तक इन व्यक्तियों को कोई भी लाभ नहीं दिया गया ना ही शौचालय ना कोई सरकारी योजना का लाभ यहां के प्रधान के द्वारा गरीबों से शौचालय में दो हजार रुपए लिए जा रहे हैं और मकानों के निर्माण में प्रधान द्वारा बीस हजार से लेकर तीस हजार तक की वसूली की जा रही है जिन ग्रामवासियों के पास खाने को दो जून की रोटी भी नहीं है वह लोग किस प्रकार प्रधान को शौचालय निर्माण की दो हजार और गृह निर्माण के तीस हजार रिश्वत कैसे दें वही ग्रामवासियों द्वारा प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए गए उन्होंने उप जिलाधिकारी गरौठा से जांच कराए जाने की मांग की इस मौके पर मक्खन अहिरवार बृजभान अहिरवार राघवेंद्र अहिरवार कृष्णा बरार जमुना बरार बसंतलाल बरार जमुना देवी आत्माराम बरार सुनीता बरार ललिता बरार जगमोहन बरार राघवेंद्र अहिरवार गीता देवी सुलेखा बरार गिरजा बरार कुंजी सेन सुशपाल गौतम बेनीवाल बालकिशन बरार आदि ग्रामवासी मौजूद रहे वहीं कांग्रेस सेवादल से राजेंद्र सोनी एडवोकेट दीपेंद्र सिंह एडवोकेट क्षेत्र पंचायत सदस्य हकीम पठान जितेंद्र अहिरवार आदि मौजूद रहे उन्होंने उप जिलाधिकारी गरौठा से जांच कराए जाने की मांग की जिस पर उप जिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने ग्राम वासियों को जांच का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि अगर प्रधान नाजायज तरीके से पैसों की मांग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी l