• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दबंगों द्वारा महिलाओ का उत्पीड़न:रिपोर्ट-रमाकान्त सोनी

दबंगों द्वारा महिलाओ का उत्पीड़न

  1. ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

एरच (झाँसी )बुन्देलखण्ड के झांसी जनपद के एरच थाना क्षेत्र में इस समय दबंगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है मानो ऐसा प्रतीत होता है जैसे लोगों में पुलिस प्रशासन का डर एक दम समाप्त हो चुका है क्योंकि एरच थाना क्षेत्र में इन दिनों आए दिन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न एवं दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की घटना आम हो गई है एरच थाना क्षेत्र के लोगों में कानून का भय समाप्त हो गया है इसलिए दबंग लोग आए दिन महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं करते हुए दिखाई देते हैं !
इसी तरह की एक और घटना एरच थाने में देखने को मिली जिसमें एरच थाना क्षेत्र के गेंदा कबूला गांव की महिला प्रधान ने थाने में आकर पुलिस से मदद मांगी है जानकारी के लिए बता दें कि एरच थानान्तर्गत गेंदा कबूला गांव है जिस ग्राम पंचायत की प्रधान क्रांति देवी है जो वर्तमान में एरच में थाने से महज कुछ ही दूरी पर अपने परिवार के साथ रहतीं हैं महिला ग्राम प्रधान क्रांति देवी पत्नी देशराज अहिरवार ने थाने में आकर लिखित शिकायत देकर बताया कि वह अपने घर में अकेली थी कि करीवन सात बजे के करीब भागचन्द्र एवं रविन्द्र निवासी थाना एरच एवं मानवेन्द्र निवासी कायला थाना पूंछ झांसी शराब पीकर मेरे घर के अंदर घुस आये और मेरे पति देशराज का नाम लेकर मां बहनों की गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगे और कहने लगे कि बुलाओ देशराज को जान से मार देगें तो मैंने उनका विरोध करते हुए कहा कि चुपचाप घर के बाहर निकल जाओ तो मेरे साथ मारपीट कर दी तो मैंने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हो गए और यह दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए महिला प्रधान ने बताया कि घटना के समय मेरे पति और ससुर घर में नहीं थे बे किसी कार्य से बाहर गए हुए थे महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस से दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है !
जिससे यह दबंग लोग किसी और महिला के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम ना दे सकें क्योंकि एरच थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही है
अभी बीते दिनों में ही एरच थानान्तर्गत ग्राम विलाटी की कल्पना देवी नाम की महिला ने थाने में आकर लिखित शिकायत की थी कि दबंगों ने उसके साथ मारपीट की है !
अभी एक और ताजी घटना एरच थानान्तर्गत ग्राम रिया की सामने आई थी जहां दहेज के खातिर एक मासूम महिला की जान ले ली और जिस समय महिला ग्राम प्रधान एरच थाने में शिकायत करने आई उस समय भी तीन चार महिलाएं थाने में शिकायत करने आई हुई थी !
और आज फिर थाना एरच के निकटवर्ती ग्राम खमा की शिकायतकर्ता श्रीमती राधा पत्नी मंशाराम अहिरवार ने थाना एरच में तहरीर देकर बताया कि कल दिनांक 13/09/2018 को काली माता मंदिर के पास अपने बेटे के साथ नल से पानी भरने के लिए गयी थी ,तभी ग्राम के ही मौहरसिंह पुत्र मदारी ,कालीचरण पुत्र मदारी दोनों लोग नल पर खड़े थे ! राधा नल पर पानी भर रही थी तो दोनों लोगों ने पानी भरने से मना कर दिया तो राधा ने इसका विरोध किया तो दोनों लोगों ने श्रीमती राधा व बेटे को गाली गलौच ,मारपीट और गला दबाया व् प्रार्थिया के साथ छेड़खानी की ! जब दबंगों का इतने में मन नही भरा तो प्रार्थिया के घर पर आकर प्रार्थिया को अकेले पाकर मौहरसिंह के परिवार के विनीता पत्नी मौहरसिंह ,लुखरो पत्नी मदारी ,सुनीता पत्नी रामप्रकाश ,पूजा पुत्री रघुवर ,धर्मेन्द्र पुत्र प्रकाश ,सभी लोगों ने घर में घुसकर प्रार्थिया के बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर लाये और प्रार्थिया के साथ मारपीट की जिससे प्रार्थिया को गंभीर चोटें आयीं और प्रार्थिया के परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये !
जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एरच थाना क्षेत्र में दबंग कितने सक्रिय हैं जो जिनको कानून का बिल्कुल भी भय नहीं है और दबंगई के बल पर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सक्रिय दबंगों के आगे पुलिस प्रशासन नाकाम होता असर हो रहा है।

Jhansidarshan.in