झाँसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में चल रहे नकली सामान बनाने के गोरखधंधे का खुलासा किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर शमशान घाट के आगे एक प्लाट पर पिछले लंबे समय से नकली माल बनाने के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। जिस पर लागातार पुलिस को शिकायते प्राप्त हो रहीं थी। आज मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी तथा नबाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने हमराही पुलिस बल के साथ बताये गये स्थान पर छापा मारते हुए मौके से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। पुलिस ने नकली देशी घी, डालडा, धूप बत्ती सहित मसाला आदि सामानों को बरामद किया हैं। पुलिस ने मौके से तीन मजदूरों को भी पकड़ा है। पकड़े गए सामान की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। पुलिस प्लाट सहित नकली सामान को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस पकडे गये मजदूरों से पूछताछ करके सामान के मालिक का प्रयास कर रही है।
रिपोर्ट-=आयुष साहू