• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जेसीआई झांसी मनस्विनी का अनोखा संकल्प पूरा हुआ:रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा 1000 पौधे लगाने का संकल्प पूरा हुआ ।।

जहां है हरियाली, वहां है खुशहाली।
आओ पेड़ लगाएं, धरती को बचाएं ।।
जेसीआई झांसी मनस्विनी ने वातावरण को और भी हरा भरा करने के लिए 1000 पेड़ों को लगाने का संकल्प लिया था ।
इसी श्रंखला में अध्यक्ष जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आज द्वारिका विहार में यह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया और संकल्प भी पूरा हुआ। साथ ही हिंदी दिवस पर आज हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान के लिये चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय नगर विधायक श्री रवि शर्माजी ने भी मनस्विनी की सदस्यों सहित पौधे लगाए व उनके इस संकल्प की प्रशंसा की । विशिष्ट अतिथि ज़ोन प्रेसीडेंट जेसी रचित अग्रवाल भी पौधारोपण संकल्प पूरा होने पर कार्यक्रम में शामिल हुये।
अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि इस संकल्प में हमने इस बात का विशेष ख्याल रखा है कि जो भी पेड़ हमने लगाये हैं, उनकी समुचित देखभाल हो, और वे फलें फूलें।
इस मौके पर सचिव उषा सेन, कोषाध्यक्ष कल्पना खर्द, रजनी साहू,भावना अग्रवाल, संजू सैनी, ऊषा सचान, श्वेता यादव, रीना अग्रवाल, मनीला गोयल, वर्षा साहू, ममता गुप्ता, प्रमिलेश निरंजन, दीपिका वार्षनेय, , राधा अग्रवाल, अर्पणा द्विवेदी इत्यादि मौजूद रहे।
अंत में कार्यक्रम संयोजिका जेसी श्रद्धा सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

]

Jhansidarshan.in