जेसीआई मनस्विनी द्वारा रेलवे-स्टेशन पर “एंटी-नारकोटिक एक्टिविटी” का किया आयोजन – रिपोर्ट. मनीष साहू
इंटरनेशनल जेसीआई वीक- “सात सुर” में पांचवें दिन आज जेसीआई मनस्विनी द्वारा ‘रेलवे स्टेशन पर कुलियों द्वारा तंबाकू गुटखा शराब वह नशे की अन्य चीजों का इस्तेमाल ना करने का आह्वान किया गया ।
यह कार्यक्रम जेसीआई मनस्विनी की अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन डायरेक्टर श्री गिरीश कंचन जी ने कहा कि आज जब हम सभी जागरूक हैं तो समझते भी हैं कि नशा किसी भी परेशानी का हल नहीं है। विशिष्ट अतिथि महेंद्र सेन ने कहा कि
नशा स्वयं की जिंदगी के साथ परिवार में भी परेशानी पैदा करता है।
अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने उनसे नशा सेवन की वजह और उससे बचाव के रास्ते पर प्रकाश डाला। साथ ही उनसे कुछ सवाल पूछे जिनके सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कार भी दिये।
कार्यक्रम के पश्चात सभी को गणेश चतुर्थी पर सभी को बधाई दी व मोतीचूर के लड्डू खिलवाये।
कार्यक्रम में सचिव ऊषा सेन, कोषाध्यक्ष कल्पना खर्द, ऊषा सचान, रीना अग्रवाल, कुसुम साहू, राधा अग्रवाल, इत्यादि सभी सदस्य मौजूद रहे ।
कार्यक्रम संयोजिका जेसी प्रमिलेश निरंजन रहीं। वीक डायरेक्टर जेसी अर्पणा द्विवेदी ने संचालन व को-डायरेक्टर जेसी ममता गुप्ता ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।