ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
मारपीट का मामला दर्ज
एरच (झाँसी ) थाना एरच के निकटवर्ती ग्राम जुझारपुरा में एक युवक के साथ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है ! पुलिस मामले कि जाँच कर रही है !
प्राप्त जानकारी के अनुसार एरच थाना क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा निवासी ग्याप्रसाद पुत्र रामसिंह पाल ने थाना एरच में तहरीर देकर बताया कि आज दिन में लगभग 11 बजे हमारे भाई गंगाप्रसाद पुत्र रामसिंह के घर पर आये और जो कोर्ट में जो पुराना मुकद्दमा चल रहा था उसका राजीनामा करने के लिए प्रार्थी पर दवाब बनाया जा रहा था प्रार्थी के मना करने पर अभियुक्त पवन सिंह पुत्र मुन्नालाल ,देवसिंह पुत्र अन्नदी,भूपेंद्र पुत्र मुन्नालाल ,मंगलसिंह पुत्र मोहन ने हमारे भाई के साथ पहले गाली गलौच दी और जब हमारे भाई ने मना किया तो अभियुक्तों ने लाठी डंडो से मारा पीटा एवं जान से मारने कि धमकी दी ! जिससे प्रार्थी के भाई को गंभीर चोटों आयी है ! उक्त आरोपियों के खिलाफ एरच थाना द्वारा 323,504,506 के तहत मामला दर्ज कर जाँच प्रारम्भ कर दी है !