ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
दहेज की खातिर नव विवाहिता की लेली जान—-एरच (झाँसी ) थाना एरच के निकटवर्ती ग्राम रिया में दहेज़ कि खातिर नव विवाहिता को मार डाला ! शिकायतकर्ता उमाचरण पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम आटा थाना आटा जिला जालौन ने तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले मैंने अपनी लड़की कल्पना कि शादी 11/05/2014 को ग्राम रिया के छत्रपाल पुत्र स्व कडोरे के साथ की थी शादी में प्रार्थी उमाचरण ने अपनी सामर्थ के अनुसार 250000/- रूपये नगद तथा 150000/- रुपये का दान दहेज उपहार स्वरुप दिया था लेकिन दिए गये दान से ससुरालीजन पति छत्रपाल ,सास श्री मती ब्रजकुंवर ,देवर कैलाश ग्राम रिया ,तथा ननद श्री मति द्रोपती पत्नी कुलदीप निवासी ग्राम गौरन थाना डकोर जिला जालौन से सभी लोग संतुष्ट नही थे !
दहेज में कर रहे थे मांग पूरी न होने पर जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुए किया घायल——
अतिरिक्त दहेज़ में एक मोटर साईकिल एवं 100000/- रुपये की मांग करते थे जिसकी शिकायत प्रार्थी कि पुत्री कल्पना मायके आने पर परिजनों से करती थी ! प्रार्थी उमाचरण ने काफी समझाने बुझाने पर भी उक्त ससुरालीजन नही माने और दिनांक 05/09/2018 को सभी ससुरालीजन ने मिलकर पति व् देवर ने सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर ननद ने बाल पकड़ लिए तथा सास ने हाथ पकड़ कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया !
मारपीट की सूचना मिलने पर पहुँचा मायका पक्ष——
जिसकी सूचना प्रार्थी को दिनांक 08/09/2018 को शुबह मिली और कहा गया कि तुम्हारी लड़की कल्पना ग्वालियर अस्पताल में भर्ती है इस पर प्रार्थी व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे तो देखा कि कल्पना के सिर में गंभीर चोट थी और वह बोल नही पा रही थी दिनांक 09/09/2018 को समय करीब 10 बजे दिन में सिर में गंभीर चोट आने के कारण कल्पना कि म्रत्यु हो गयी !
उक्त ससुरालीजनो को अतिरिक्त दहेज़ में 100000/- रूपया व् मोटरसाईकिल न दे पाने से मेरी पुत्री कल्पना की हत्या कर दी गयी है ! कल्पना के ससुरालीजनो के खिलाफ दहेज़ अधिनियम के तहत 498A,304B,3/4, के विरुद्ध कारवाही कीगयी है !