14 सितम्बर को टहरौली में क्षेत्र विकाश सम्मेलन। रिपोर्ट-अवध बिहारी
_________
ग्रामीण एडीटर धीरेन्द्र रायकवार
टहरौली क्षेत्र के विकास एवं टहरौली को जिला बनाओ के संयोजक, बाबू सिंह यादव पत्रकार/प्रधान ने बताया टहरौली के विकास में बाधा डालने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए , राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन तहसील टहरौली (झांसी)उप्र के तत्वधान में विशाल टहरौली क्षेत्र विकास सम्मेलन 14 सितंबर दिन शुक्रवार 10:00 बजे बजरिया बाजार टहरौली खास मैं आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रमा आर पी निरंजन विधान परिषद (एम एल सी) झांसी, ललितपुर, जालौन । प्रदीप यादव राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन (मंडल अध्यक्ष) श्लोक यादव ब्यूरो आज झांसी एवं अध्यक्षता कर रहे अरविंद कुमार सोनी, संचालन सुखलाल कुशवाहा, करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कमेटी गठित की गई है। बाबू सिंह प्रधान, रवि शंकर यादव प्रधान, बृजलाल श्रीवास प्रधान राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन टहरौली तहसील ने टहरौली क्षेत्र विकास सम्मेलन में समस्त प्रधानों, एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों जनप्रतिनिधियों विकास प्रेमियों से अपील कि है कि वह अधिक से अधिक तादाद में आने प्रयास करें करौली क्षेत्र विकास सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग दें।
टहरौली से संवाददाता
अवध बिहारी