• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

धर्म की रक्षार्थ हेतु भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में मथुरा में लिया था अवतार:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

धर्म की रक्षार्थ हेतु भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में मथुरा में लिया था अवतार, रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज के दिन ही भगवान विष्णु ने मथुरा में कृष्ण के रूप में अवतार लिया था
कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जनमोत्स्व हे जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा नगरी भक्ति रंगों में सराबोर हो उठती है भगवान कृष्ण के भगवद गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं जन्माष्टमी भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं श्रीकृष्ण ने अपना अवतार श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा मे जन्म लिया था चूंकि भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं इस दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी समूचे भारतवर्ष ओर विदेशों में भी बड़े धूमधाम व उल्लास से मनाई जाती है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी संकटों का निवारण होता है और भक्त की हर इच्छा पूरी होती है इस दिन भगवान स्वयं पृथ्वी पर अवतरित हुए थे इसलिये इस दिन कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है

Jhansidarshan.in