• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी बिग ब्रेकिंग- बड़ागांव गेट पर भरभरा कर गिर पड़ी बिल्डिंग के दीवार और फिर….रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | आज दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट के पास साहू समाज मंदिर के नजदीक एक पुरानी बिल्डिंग की दीवार भरभरा कर गिर गयी | जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया | दीवार के एकदम से गिरने से सड़क पर चल रही दो महिलाये घायल हो गयीं | साथ ही एक और लड़की के घायल होने की खबर है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भाँति आज भी बड़ागांव गेट रोड पर आवागमन जारी था | इसी बीच अचानक एक पुराने मकान की दीवार भरभरा कर सड़क पर गिर गयी | जिसमे 24 वर्षीय वर्षा साहू तथा 42 वर्षीय भागेश्वरी घायल हो गयीं | आनन् फानन में किसी प्रकार घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया | सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जेसीबी से मलवा हटाना शुरू किया | स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ और लोग भी मलबे के नीचे दबे हुए बताये जा रहे थे | लेकिन जेसीबी से जब मलबा हटाया गया तो स्थिति सामान्य हुई | शहर कोतवाल उमेशचंद्र त्रिपाठी ने इस घटना में केवल एक लड़की और एक महिला के घायल होने की पुष्टि की है | समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही जारी थी |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in