• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी में अटल बिहारी के साथ बिताये पलों को याद कर भावुक हुए पत्रकार, श्रद्धासुमन किये अर्पित:रिपोर्ट-=आयुष साहू

 

झाँसी | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी | जगह जगह उनकी आत्मा की शान्ति के लिए शोक सभाएं की जा रहीं है |
झाँसी मीडिया क्लब ने पत्रकार जगत के पुरोधा तथा पूर्व पीएम अटल बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित की | इस दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अटल बिहारी के साथ बिताये पलों को याद किया |

वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार साहू ने बताया कि 1993 में झाँसी के माताटीला बाँध पर बनाये अस्थायी जेल में निरुद्ध उमा भारती सहित भाजपा के बड़े नेताओं से मिलने आये अटल बिहारी बाजपेयी ने कुछ समय पत्रकारों के साथ बिताया | वरिष्ठ पत्रकार मुकेश त्रिपाठी, दीपक चंदेल, रवि शर्मा, दिनेश परिहार ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला |
इस दौरान झाँसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, महेश पटैरिया, हरिकृष्ण चतुर्वेदी, दिनेश परिहार, तोसीफ कुरैशी, मनीष अली, इमरान खान, नीरज साहू, रानू साहू, आयुष साहू, रोहित झा, अख्तर खान, नंदकिशोर, प्रभात साहनी, भरत कुलश्रेष्ठ, असलम खान, विकास विश्वकर्मा, अश्वनी मिश्रा, इरसाद मंसूरी, विजय कुशवाहा, दीपक त्रिपाठी, अनंजय नेपाली, बबलू रमैया, सहित समस्त पत्रकार मौजूद रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

 

Jhansidarshan.in