• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेलवे की परेड देख गदगद हो उठे दर्शक:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में 72 वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाI कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबन्धक अशोक कुमार मिश्र द्वारा ध्वाजारोहण के साथ हुआ | जिसके उपरान्त रेल सुरक्षा बल द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली गई |

रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे विशेष सुरक्षा बल, डीजल स्टाफ, गार्ड एवं लोको स्टाफ, टिकट चेकिंग स्टाफ, मेडीकल स्टाफ, सी एण्ड डब्ल्यू स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ, आर पी एफ स्टाफ एवं भारत स्काउट गाइड के द्वारा भी परेड प्रदर्शन किया I
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें देश भक्ति नृत्य, नुक्कड नाटक, विभिन्न प्रकार के पिरामिडों का प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।तदुपरांत महिला कल्याण संगठन द्वारा स्कूल के बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं किताबें वितरित की गयी | डीआरएम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रेलवे की प्रगति व उपलब्धि की नवीनतम विस्तृत जानकारी दी।


समारोह के अंत में मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा समारोह के सफल संचालन हेतु सभी सम्बंधित विभागों को रु.45000/- के सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की I अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, अध्यक्षा, उपाध्यक्षा महिला कल्याण संगठन द्वारा स्कूली बच्चों सहित शान्ति के प्रतीक श्वेत कबूतर व तिरेंगे गुब्बारे आकाश में छोडे गये।
कार्यक्रम में संजय सिंह नेगी अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, क्षमा मिश्र अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, उपाध्यक्षा रिचा नेगी, सचिव शर्मीला नाजनीन सहित महिला कल्याण संगठन अन्य सभी सदस्याएं, सभी विभागाध्यक्ष एवं रेल कर्मचारीगण उपस्थित रहे I

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in