गरौठा झांसी
एक ऐसी समस्या जिसका किसी के पास नहीं है उपचार सभी इंसान बहुत परेशान आखिर क्या किया जाए
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
इन दिनों आम नागरिकों को इस समस्या से काफी परेशान होना पड़ रहा है बरसात के दिनों में आने वाले काले रंग के कीड़ों की वजह से सभी का जीना हुआ मुश्किल ना लोगबाग रात के लगभग सात आठ बजे जब वह अपने घर पहुंचते हैं तो घर में घोर अंधेरा पाया जाता है क्योंकि आजकल काले कीड़ों की वजह से लोगों का जीना हुआ मुश्किल न वो खाना खा पाते हैं ना चैन से सो पाते हैं इस समस्या का कोई उपाय भी नहीं है कि आखिर क्या किया जाए घर से निकलते ही गली चौराहों पर जल रही लाइटों के नीचे यह काले कीड़े बरसात के पानी जैसे बरसते हैं इस वजह से लोगों का आना जाना भी हुआ मुश्किल बिजली वाले काले कीड़े भारी संख्या में देखने को मिल रहे हैं ये कीड़े बिजली के बल्बों और लाइट की रोशनी में आते हैं और कई बार दो पहिया वाहनों के हेडलाइट के आगे भी झुंड बना कर आ रहे हैं और तो और चलती हुई बसों पर भी आ जाते हैं जैसे सवारियां ड्राइवरों से कहती हैं की गाड़ी की लाइट बंद कर दीजिए इन कीड़ों की वजह से गली-मोहल्लों में लोग अपनी घरों की लाइट भी बंद करके रख रहे हैं देशी भाषा में इन्हें लोग बिजली के कीड़े कह कर पुकार रहे हैं। कुछ लोगों को ये कीड़े काट भी रहे हैं जिस स्थान पर ये काट रहे हैं वहां एक बड़ा फफोला बन जाता है। स्ट्रीट लाइट के पास कीडों का झुंड भारी संख्या में देखने को मिल रही हैं समस्याएं यह है की इनका इलाज भी नहीं है आखिर क्या किया जाए यह काले कीड़े कपड़ों में घुसकर भी काफी परेशान कर रहे हैं जिससे एक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है आम नागरिकों को इनकी वजह से भूखा ही सोना पड़ रहा है
रिपोर्ट मुवीन खान गरौठा