गरौठा झांसी
मोती कटरा घाट पर फिर शुरू हुआ ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन का खेल
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
गरौठा तहसील के ग्राम मोती कटरा में धसान नदी पर अवैध खनन का कारोबार बड़े जोर शोर से चल रहा है मोती कटरा बालू घाट पर हमीरपुर जिले के कुछ बालू माफिया बड़े जोर शोर से अवैध खनन कर रहे हैं जिन के टेक्टरों द्वारा रात 9:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक आठ दस टैक्टरों द्वारा अवैध बालू का खनन किया जा रहा है फिर भी प्रशासन चुपचाप बैठ कर तमाशा देख रहा है इस अवैध खनन मैं कई लोग शामिल है जो सरकार को रोजाना लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं और अवैध खनन भी कर रहे हैं मोती कटरा घाट पर पुल के नीचे से ट्रैक्टरों द्वारा बालू भरी जा रही है जो हमीरपुर जनपद के क्षेत्रों में बेची जाती है शासन प्रशासन को इसकी जानकारी होते हुए भी अवैध खनन आखिर क्यों बंद नहीं होता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब भी प्रशासन मोती कटरा घाट पर अवैध बालू के ट्रैक्टरों को पकड़ने जाता है तो कुछ लोग फोन द्वारा पहले से ही सूचना दे देते हैं जिससे अवैध खनन कर रहे लोग अपने ट्रैक्टर लेकर भाग जाते हैं फिर कैसे बंद होगा यह अवैध खनन
रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा