• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बस-बाइक की आमने-सामने हुई भयानक टक्कर, नौजवान को मिली दर्दनाक मौत:रिपोर्ट-भूपेन्द्र गुप्ता

बस-बाइक की आमने-सामने हुई भयानक टक्कर, नौजवान को मिली दर्दनाक मौत

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

बंगरा (झाँसी) स्थानीय ग्राम भिटौरा पर झाँसी मऊरानीपुर रोड पर स्थित उरदौरा भिटौरा पुल पर बस और बाइक सवार मैं आमने सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना सकरार पुलिस बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बंगरा पर लेकर पहुंची लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। विवरण में पता चला है कि कस्बा व थाना बरूआसागर निवासी प्रकाश कुशवाहा पुत्र रामदयाल कुशवाहा बाइक डिस्कवर से मऊरानीपुर से बरूआसागर जा रहा था तभी भिटौरा पुल पर झाँसी से मऊरानीपुर जा रही बस यू. पी. 93 वी. टी. 1706 ने टक्कर मार कर कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।

रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता

Jhansidarshan.in