• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

युवक की बुरी नजर देख बाइक से कूदी छात्रा, फिर हुआ यह हालःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

युवक की बुरी नजर देख बाइक से कूदी छात्रा, फिर हुआ यह हालः रिपोर्ट- नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र में छात्रा अपनी सहेली के साथ उसके भाई की बाइक पर गांव जा रही थी। रास्ते में युवक की बुरी नजर देख छात्रा बाइक से कूद गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक कालेज में इंटर की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी वहां उसकी सहेली का चचेरा भाई बाइक लेकर पहुंचा। सहेली के कहने पर विश्वास कर उसके साथ बाइक में बैठ कर गांव पहुची। सहेली अपने दरवाजे पर उतर गई जबकि उसके भाई ने बाइक को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। जब उसने बाइक रोकने को कहा तो अश्लील बातें करने लगा। युवक के गंदे इरादे भांप कर छात्रा चलती बाइक से कूद गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनां ने घायल छात्रा को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।

Jhansidarshan.in