लोक मंगल यात्रा का बसेला गांव में हुआ भव्य स्वागतः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद, राठ क्षेत्र के बसेला गांव पहुंची लोक मंगल यात्रा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मेधावियों को सम्मानित किया गया। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं गईं।
सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराने के लिये वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में लोकमंगल यात्रा निकाली जा रही है। क्षेत्र के बसेला गांव में चल रहे सुंदर कांड के बाद आयोजित गोष्ठी में विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारियां दीं गईं। शिवशंकर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार जनहित में अनेक योजनायें संचालित कर रहीं हैं। जरूरत है इन योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाने का। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्यायें सुनने के साथ ही समाधान का आश्वासन भी दिया। लघु उद्योग प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन करते हुए कहा कि लघु एवं कुटर उद्योगों को अपनाकर स्वरोजागर प्राप्त किया जा सकता है। इससे पूर्व सुंदरकांड का पाठ व हवन पूजन का भी आयोजन हुआ। ब्रक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों व मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता बंटी, कर्ण सिंह, अवधेश शर्मा, रामसेवक राजपूत, रामजीवन, शत्रुघन, खूबचंद्र, गणेश प्रसाद, देवेंद्र नायक, धर्मेन्द्र, डॉ. राजेश, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।