• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

स्वास्थ्य विभाग की कबाड़ गाड़ी से CMS सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल:रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

मोठ/झांसी – प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य के नाम पर करोड़ों रुपए स्वास्थ्य विभाग में कभी एंबुलेंस तो कभी सरकारी अधिकारियों की गाड़ियों के नाम पर अगर देखा जाए तो कागजों में करोड़ों रुपए शासन द्वारा बहाये जा चुके है। लेकिन हालात आज भी जस के तस नजर आ रहे हैं। वाहन आज भी कबाड़ होने के बाद भी रोड पर दौड़ रहे हैं। जिनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। और कई बार हो भी चुका है। ऐसे ही हालात है उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के अभी हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शायद झांसी जिले में शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वाहनों पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हो, लेकिन हालात क्या है। इनसे आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं। मामला झांसी जिले के मुख्यालय पर नियुक्त CMS अधिकारी का है। घटना के पुरे क्रम में बताया जा रहा है कि चिकित्सा विभाग में चिकित्सा निदेशक समय अवधि समाप्ति होने के बाद भी वह पुरानी गाड़ी से सरकारी कार्य करने को मजबूर हैं। और इसी के तहत आज वह झांसी से लखनऊ किसी मीटिंग के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह थाना मोंठ क्षेत्र के नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित एक ढाबे के निकट पहुंचे तभी उनकी Tata Sumo कार का पिछला पहिया अचानक बष्ट हो गया। सूमो कार लहराती हुई असंतुलित होकर बीच रोड पर पलट गई। जिसमें अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी के गुप्ता ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एम एस राजपूत और फार्मासिस्ट राघवेंद्र चंदेल सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया गया। व हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Jhansidarshan.in