• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ राजकुमार का बिदाई समारोह:रिपोर्ट-अवध बिहारी

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ राजकुमार का बिदाई समारोह: रिपोर्ट-अवध बिहारी
_________________________

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

टहरौली ( झाँसी ) कस्बे के आदर्श जनप्रिय इण्टर कालेज में आयोजित बिदाई समारोह में कस्बे में आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ राजकुमार को उनके कानपुर स्थानांतरण पर भावपूर्ण बिदाई दी गई। बताते चलें की डॉ राजकुमार टहरौली कस्बे में बिगत कुछ बर्षों से आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत थे। बिदाई समारोह में कस्बे एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके सेवाकाल की प्रशंशा करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ राजकुमार के द्वारा कस्बा एवं क्षेत्र में अपने कर्तव्य के निर्वहन के अलावा अन्य सामाजिक और जनहित के कार्य किये गये जिससे यहां के लोगों में उनका सम्मान और लोकप्रियता बढ़ती चली गई। बिदाई समारोह में डॉ राजकुमार ने कहा कि अपने सेवाकाल में अनजाने में हुई गलतियों के लिये उन्हें क्षमा किया जाये और यहां के लोगों के द्वारा उनको जो प्यार और सम्मान दिया गया उसके लिये वे जीवन भर आभारी रहेंगे।
इसके पूर्व सेवा निवृत अध्यापक राजाराम उपाध्याय, गिरजा प्रसाद चौहान, आशाराम समेले, हाफ़िज मुबारक ख़ां के द्वारा सरस्वती माँ के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। मौजूद लोगों द्वारा डॉ राजकुमार को रोरी तिलक लगा कर और शाल श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजाराम उपाध्याय, गिरजा प्रसाद चौहान, आशाराम समेले, हाफिज मुबारक ख़ां, राष्ट्रपाल सिंह यादव, शिवमोहन नाथ खरे, सुनील कुमार शर्मा, लखन लाल कुशवाहा,
जगतपाल मिश्रा, रवीन्द्र कुमार सोनी अध्यक्ष जन जागृति समिति, डॉ अमृतलाल, नीरज जैन, डॉ मोनाराजा, अशोक कुमार सोनी, राजेन्द्र सिंह घोष, संजीव जैन, अनुराग खरे, भारत तिवारी, अशोक कुशवाहा, रिंकू दीक्षित, हरे कृष्ण नामदेव, उमाशंकर सोनी, रामेश्वर गोस्वामी, अरविन्द सोनी, रवीन्द्र बिरथरे, हरीशंकर नापित, अबध बिहारी, शैलेन्द्र तिवारी, मनोज तिवारी, कैलाश महरौलिया, दिनेश पाल, गोपीलाल साहू, रमेश साहू, बृजनंदन श्रीवास, भूपेंद्र नामदेव, मनोज साहू, जगदीश साहू, मुकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन गोविन्द प्रतीक ने किया।

टहरौली से रिपोर्टर-अवध बिहारी

Jhansidarshan.in