• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नगर में फिर चला पॉलीथीन जब्ती अभियान:रिपोर्ट-भूपेन्द्र गुप्ता

नगर में फिर चला पॉलीथीन जब्ती अभियान

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

कटेरा (झाँसी) कस्बे में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर नगर पंचायत ने दुकानदारों प्रकाश डेंगरे, विजय कुमार जैन, बाबूलाल साहू, बालकिशन के यहाँ से छह सौ ग्राम पॉलीथिन जब्त की।
मौके पर पाँच हजार सात सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन) महेश प्रसाद के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम व पुलिस बल ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया।
टीम की कार्रवाई के दौरान मैन बाजार से लेकर पूरे कस्बे में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
टीम में ओमप्रकाश (वरिष्ठ लिपिक), मुकेश कुमार, प्रशान्त सिंह, रविशंकर झां सहित नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता

Jhansidarshan.in