• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बच्चों में समानता की भावना के साथ अनुशासन का गुण विकसित होता है, राजेन्द्र सिंह:रिपोर्ट-भुपेन्द्र गुप्ता

बच्चों में समानता की भावना के साथ अनुशासन का गुण विकसित होता है, राजेन्द्र सिंह

यूनिफार्म व बैग पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

कटेरा (झाँसी) कस्बे के प्राचीन माध्यमिक स्कूल में सोमवार को बच्चों को नि:शुल्क यूनीफार्म व बैग का वितरण किया गया। मुफ्त यूनीफार्म व बैग पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

स्कूल परिसर में आयोजित नि:शुल्क यूनिफार्म एवं बैग वितरण समारोह का आयोजन पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बुन्देला की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यूनीफार्म से बच्चों में समानता की भावना के साथ अनुशासन का गुण भी विकसित होता है।
इसके साथ ही उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की बात कही। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जगदीश नामदेव, वेदप्रकाश, सुनीता किरण, मनोज कुमारी, प्रेमनारायण (बबलू यादव) भूपेन्द्र गुप्ता समेत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता

Jhansidarshan.in