• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

डीआईजी परिक्षेत्र झांसी के आदेशानुसार चला विशेष चेकिंग अभियान:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

डीआईजी परिक्षेत्र झांसी के आदेशानुसार चला विशेष चेकिंग अभियान

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

गरौठा कस्बे में आज गरौठा के ककरवई चौराहे पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें सभी वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने से अगर कोई दुर्घटना होती है तो गाड़ी चालक को गंभीर चोटें नहीं आती इसलिए सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं वही चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट बांधने की अपील की गई जिससे दुर्घटना होने से बचा जा सके और वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल ना करें मोबाइल के प्रयोग करने से कोई भी दुर्घटना हो सकती है चेकिंग अभियान में दो मोटरसाइकिलो का चालान काटा गया वहीं एक मोटरसाइकिल सीज की गई इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय के नेतृत्व में अराजक तत्वों की चेकिंग की गई इसके बाद कस्बे की सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग की गई इस मौके पर एसआई सी पी दुबे एसआई राघवेंद्र एसआई राजेश सिंह यादव एसआई रामकिशोर पाल आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा

रिपोर्टमुबीन खान गरौठा

Jhansidarshan.in