• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी के प्राचीन मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी के प्राचीन मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

गरौठा कस्बे के समीप नदी के उस पार बने प्राचीन शिव मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़ सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है जगह जगह शिव जी के हर मंदिर पर भक्त भगवान भोलेनाथ को जल अभिषेक द्वारा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर रहे हैं क्योंकि भगवान भोलेनाथ गौरा पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर पृथ्वी वासियों के दुखौं का निवारण करते हैं और अपने भक्तों के हर संकट को दूर करते हैं इसीलिए उनको हर हर महादेव कहते हैं एंव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है शिव को सावन का महीना अत्यंत प्रिय है सावन में ही महादेव के मंदिरों पर हर जगह भक्तों की भारी भीड़ लगती है
महादेव को सावन माह का महीना सबसे प्रिय महीना लगता है क्योंकि सावन माह में सबसे अधिक वर्षा होने के आसार रहते है जो महादेव के गर्म शरीर को ठंडक प्रदान करती एंव हमारी कृषि के लिए भी अत्यन्त लाभकारी है भगवान शंकर ने स्वयं सनतकुमारों को सावन महीने की महिमा बताई है सावन में शिव की आराधना करने से सभी दुखों का हरण होता है
सावन में बम बम बोलिए और भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुण़गांन कीजिए भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि सभी भक्तों पर बनी रहेगी

रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

Jhansidarshan.in