बरूग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
(झॉसी)
नगर पालिका परिषद क्षेत्र मैं आज 5.8.2018 को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हरदेवी ओमी कुशवाहा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम नगर पालिका के मोहल्ला घसायपुरा में स्थित उपवन से प्रारंभ करके नगर के विभिन्न स्थानों पर किया गया इस वृक्षारोपण के कार्यक्रम में लगभग 600 पेड़ पौधे लगाए गए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शासन के आदेशानुसार यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका परिषद बरुआसागर को वृक्षारोपण हेतु 2276 वृक्ष लगाने का लक्ष्य मिला है जिसे पालिका द्वारा बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा तथा रोपित किए गए पेड़ पौधों की पूर्ण देख की जाएगी वृक्षारोपण के दौरान पालिका अध्यक्ष हरदेवी ओमी कुशवाहा ने कहा है कि हमें वृक्षों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्राप्त होती है किंतु हमने अपने निजी स्वार्थों के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की है जिससे पर्यावरण का संतुलन डगमगाने लगा है पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए नगर वासियों से भी अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएं पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय निकाय प्रभारी हरि शंकर ने एवं अवर अभियंता विकास साहू ने भी पौधारोपण किया पौधारोपण में पालिका के अधिकारी ,लिपिक ,पदस्थबाबू, कर्मचारी, और नगर के पार्षदों ने भी पौधारोपण किया
रिपोर्ट विनोद साहू बरूआसागर