मऊरानीपुर झांसी न्यूज़
ग्रामीणों की शिकायत पर बालू घाट धबाकर पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी दिए निर्देश कार्यवाही करने के: रिपोर्ट अमित समेले
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
मऊरानीपुर झांसी ग्राम धबाकर निवासी द्वारा खेत की जमीन पर जबरजस्ती धबाकर घाट की ठेकेदार द्वारा बालू का डंप करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे उप जिला अधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर जाकर स्थिति को जाचा तथा अवैध डंप की जानकारी खनिज विभाग की अधिकारियों को दी जानकारी के अनुसार ग्राम दबाकर निवासी लक्ष्मी पांचाल पुत्र मातादीन ने उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी जमीन पर सितारा मौजे में है जहां बालू के ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती खेती की जमीन पर अवैध रूप से बालू का डंप कर दिया गया है तथा उनको रोकने पर रुकने से नहीं मान रहे हैं ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार के दिन उप जिलाधिकारी बान्या सिंह वाह पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह थानाध्यक्ष लहचूरा प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया जिससे पीड़ित की शिकायत सही पाई गई है इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू का भंडारण किए जाने की शिकायत की गई थी और इसकी सूचना जिले के खनिज अधिकारी को दे दी गई है कई बालू घाटों पर बालू का भंडारण कर लिया गया है मऊरानीपुर के लगभग जितने भी घाट है उन सभी घाटो पर बालू का भंडारण कर चुके हैं खनन माफिया अवैध रूप से
रिपोर्ट
अमित समेले