गरौठा झांसी
बालू डंप की सूचना पर देर रात्रि पहुंचे उप जिलाअधिकारी व सीओ गरौठा
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
गरौठा तहसील के समीपवर्ती ग्राम रामपुरा के सुजानपुरा वाले रास्ते पर बालू का डंप लगा हुआ था जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा मिलने पर देर रात्रि जा पहुंचे दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचकर डंप की गई बालू का मुआयना किया व ग्राम प्रधान को बुलाकर पूछा कि यह बालू किस की पड़ी हुई है इस पर ग्राम प्रधान ने बताया यह बालू सरकारी आवासो व शौचालय के लिए मंगाई गई इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने ग्राम प्रधान से डंप की गई बालू के प्रपत व एम एम ग्यारह दिखाने को कहा ग्राम प्रधान द्वारा बालू के कागज दिखाए गए जो सही पाए गए इस पर उप जिलाधिकारी बृजेंश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी ग्राम में आवासो व शौचालय के निर्माण कार्य हेतु बालू सरकार द्वारा मान्य बालू घाट से आनी चाहिए अगर कोई ग्राम प्रधान अवैध खनन द्वारा मंगाई गई बालू से निर्माण कार्य कराता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी वही दोनों तेज तर्रार अधिकारियों की वजह से अब अवैध खनन एवं अवैध कार्यों पर पूर्ण रुप से रोक लगती जा रही है
रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा