मध्यप्रदेश
पृथ्वीपुर (टीकमगढ़)
व्यापारी के पास व्यापारी बनकर *पहुंचे अपहरणकर्ता
रहे सावधान
पुलिस ने की खोजबीन शुरू
मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में व्यापारी महेंद्र साहू सीमेंट कारोबारी है वह अपने निवास में ही सीमेंट कारोबार करते है प्रतिदिन की भांति महेंद्र साहू दिनांक 03 -8 -18 दिन शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे कि 11:00 बजे के लगभग महेंद्र साहू के पास कार से तीन व्यक्ति आए और बोले कि मुझे हाईवे निर्माण के लिए 2000 सीमेंट बोरी की जरूरत है उक्त व्यक्तियों ने सीमेंट के बाबत वार्तालाप करके व्यापारी से बोले कि आपको हम चेक के माध्यम से पेमेंट करेंगे आप हमारे साथ चलकर साइड देख लीजिए वही पर हम अपने अधिकारी के ऑफिस से चेक दिला देंगे व्यापारी को भरोसे में लेकर तीनों व्यक्ति कार में बिठाकर निवाड़ी की ओर चल दिए जब काफी समय तक महेंद्र वापस घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ गया परिवार के लोग चिंतित हो गए और लगातार फोन पर संपर्क करते रहे लेकिन लगातार फोन स्विच ऑफ ही आता रहा परेशान होकर परिवार के लोग स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे और सारी घटना से अधिकारी को अवगत कराया एवं जल्द से जल्द अपने परिवार के सदस्य का पता लगाने के लिए आग्रह किया पुलिस ने सक्रियता निभाते हुए अपहरणकर्ताओं के,हुलिया के बारे में परिवार के लोगों से जानकारी ली और आश्वासन दिलाया कि जल्द से जल्द अपहरण हुए व्यापारी का पता लगा लेंगे अपहरण हुये व्यापारी महेंद्र साहू को लेकर नगर के व्यापारी मे रोष व्याप्त है
रिपोर्ट – विनोद साहू बरूआसागर