• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

समाधान दिवस का आयोजन:रिपोर्ट-दयाशंकर साहू

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

पूँछ झांसी 4 अगस्त समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार बलराम गुप्ता के उपस्थिति में किया गया जिसमें भूमि संबंधी 3 मामले आए जिसे संबंधित लेखपालों को उक्त प्रार्थना पत्र देकर त्वरित निस्तारण किए जाने का के आदेश नायब तहसीलदार द्वारा दिए गए उन्होंने एक मामले में कहा की कब्जाधारी द्वारा कब्जा ना छोड़ने पर संबंधित के खिलाफ लिखे गए मामले के संबंध में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए कहा जिसमें श्याम सुंदर पुत्र सीताराम ने बताया की उसके मौजा बरोदा में स्थित खेत की हदबंदी एवं पत्र गड्डी होने के बावजूद ग्राम बरोदा के ही लोगों द्वारा कब्जा कर लिया जिसके लिए वह विगत 5 महीने से कब्जे के लिए भटक रहा है जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी दूसरे मामले में सेक्टर खुलवाए जाने के संबंध में हरपाल सिंह खरेला थाना पूँछ द्वारा पुलिस से शिकायत की गई साथ ही तीसरे मामले में पुरुषोत्तम साहू निवासी पूछ ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि दबंगों द्वारा खेत की मेड से मिट्टी उठाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया मौके पर कानूनगो ओम प्रकाश शर्मा, रविंद्र .SI करण सिंह ,मुजम्मिल हुसैन, लेखपाल हामिद ,रोहित ,राजकुमार ,विजय, दीपक, द्वारका प्रसाद, पंकज यादव ,टीकाराम, सहित लेखपाल राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Jhansidarshan.in