मऊरानीपुर झांसी न्यूज़
तहसील मऊरानीपुर के ब्लॉक बंगरा मैं एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान: रिपोर्ट अमित समेले
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
मऊरानीपुर तहसील के ब्लॉक बंगरा में एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान बांग्ला मऊरानीपुर एक विवाहिता किन्ही कारणों से शुक्रवार के दिन घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई फांसी के फंदे से उतारकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लेकर पहुंचे उसे वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम बंगरा मैं महेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम धमना मध्य प्रदेश की लगभग 22 वर्षीय पत्नी नेहा कुशवाहा ने किसी कारणवश गुस्सा में आकर शुक्रवार के दिन लगभग 4:00 या 5:00 बजे अपने ही मकान में एक कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गई परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार के लोगों ने नेहा को फांसी से उतारकर परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर थाना उल्दन प्रभारी अजय पाल सिंह बंगरा चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया
रिपोर्ट
अमित समेले