• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस का किया गया आयोजन:रिपोर्ट-अमित समेले

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़

मऊरानीपुर कोतवाली में समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियाद को सुना गया कोतवाली मऊरानीपुर में समाधान दिवस का किया गया आयोजन: रिपोर्ट अमित समेले

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़ शनिवार को थाना दिवस मऊरानीपुर कोतवाली प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक हरि श्याम सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल प्रार्थना पत्र 4 आए और उन पर टीम गठित कर मौके पर निस्तारण करने के लिए रवाना किया गया जानकारी के अनुसार बताया गया ग्राम मेलवारा निवासी अलीबक्स पुत्र अलादीन ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बारे की जमीन पर ग्राम के दबंगों द्वारा कोर्ट के आदेश के बाद भी मकान बना लिए गए हैं सावित्री देवी पत्नी हरदयाल निवासी ग्राम पृथ्वीपुर ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पट्टे की जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है ग्राम पंचम पुरा निवासी रामकुमार ने पत्र में बताया की मंदिर की जमीन पर ग्राम के कुछ दबंग लोग जबरन कूड़ा कचरा डाल रहे हैं जिसकी शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग की गई आई शिकायतों के समाधान के लिए टीम गठित कर भेज दिया गया है इस मौके पर तेज बहादुर सिंह अजय भदोरिया सहित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल आदि उपस्थित रहे

रिपोर्ट
अमित समेले

Jhansidarshan.in