सर्पदंश से महिला की मौत,
ग्रामीणों ने की गरीब परिवार की आर्थिक मदद की मांग
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
कटेरा (झाँसी) स्थानीय कस्बे के ग्राम पंचायत पड़रा में ममता देवी (25) पत्नी सुरेन्द्र वंशकार बीते कल शाम जहरीले सांप के काटने से मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार पति पत्नी मोरेना में मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करते थे। रात्री लगभग डेढ़ बजे पति पत्नी बाहर झोंपड़ी में सो रहे थे तो अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया।
आनन फानन मे पड़ोसियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां उसे डाक्टरो ने दाखिल कर लिया। तथा उपचार शुरू कर दिया गया लेकिन कुछ ही देर में ममता देवी की मौत हो गयी।
ममता देवी एक बहुत ही गरीब परिवार से थी तथा उसकी मौत से गरीब परिवार पर दुखो का पहाड़ टुट गया है उसका पति सुरेन्द्र वंशकार मजदूरी से घर चलाता है।
स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान बहादुर सिंह,दीपू जैन, नरेन्द्र कुमार, मंगल सिंह आदि ने प्रशासन से गरीब परिवार की हर सम्भव आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
रिपोर्ट- भूपेन्द्र गुप्ता