• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सत्ता में आने से पहले हर सरकार करती है दावे, सत्ता में आते ही भूल गए वादे, शिक्षा पाने के लिए स्कूली छात्रों को नाले में घुसकर:रिपोर्ट-अमित समेले

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़

कई सरकारें बदली और नई सरकारें बनी लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका पानी के भराव के कारण निकलने को मजबूर हैं स्कूली बच्चे: रिपोर्ट अमित समेले

मऊरानीपुर झांसी न्यूज़ रानीपुर लुहरगाँव के पास सुख नहीं नदी पर बने हुए रिपटा के टूट जाने से मऊ रानीपुर रानीपुर मार्ग आवागमन पूरी तरह से बरसात के मौसम में ठप पड़ा है जिसकी वजह से लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है इस रिपटा को टूटे हुए लगभग 3 साल हो चुके हैं तब से बराबर लोग समस्या का सामना कर रहे हैं सभी ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर रहते हैं पास के ग्राम के बच्चों को गहरी नदी के पानी को पार करके रानीपुर विद्यालय के लिए जाना हुआ आना पड़ता है जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी की सरकार में स्थानीय सपा विधायक डॉ रश्मि आर्य ने उसे सप्ताह को अपने कार्यकाल में ही स्वीकृत करा दिया था लेकिन सरकार बदलने पर अभी तक अधर मे पडा रिपटा का कार्य निर्माण नाथूपुर शासन व प्रशासन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है यहां पर बच्चों को भी अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है देखिए यहां की तस्वीर भाजपा सरकार कहती है कि हम कहीं भी कोई भी दिक्कत नहीं आने देंगे

रिपोर्ट
अमित समेले

Jhansidarshan.in