मऊरानीपुर झांसी न्यूज़
मऊरानीपुर खुद को कमरे में बंद कर कर महिला ने लगाई आग अपने आपको बताती थी नागिन का अवतार मौके पर हुई मौत: रिपोर्ट अमित समेले
तहसील मऊरानीपुर झांसी मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित एक घर में 25 वर्षीय महिला द्वारा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लेने से हुई मौत एक मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी राहुल अपनी पत्नी ज्योति श्रीवास्तव 2 वर्षीय बच्ची के साथ शुक्रवार की सुबह अपने घर पर थे कुछ देर बाद पति राहुल हैंडपंप पर पानी भरने के लिए चला गया इसी बीच ज्योति ने बच्ची को दूसरे कमरे में बैठा कर स्वयं को घर के कमरे में बंद कर लिया तथा कमरे में रखी कुटिया में रखे मिट्टी के तेल को अपने शरीर पर डालकर आग लगा ली महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति सहित आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तथा उक्त महिला को बचाने का प्रयास शुरु किया लेकिन कमरे में दरवाजे की कुंडी बंद होने से महिला बुरी तरह झुलस गई और उसने मदद के पहले ही दम तोड़ दिया मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरु करते हुए बताया गया कि वह महिला खुद को नागिन का अवतार बताती थी कुछ दिन पहले अपने गांव में उसने मंदिर बनवाने की भी बात कही थी
रिपोर्ट
अमित समेले