मऊरानीपुर झांसी न्यूज़
एक बार फिर किया तांत्रिकों ने शर्मसार महिला को फंसाया अपने जाल में
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
तहसील मऊरानीपुर झांसी कहते हैं कि हर औरत का सपना होता है कि शादी के बाद वह मां बनेगी
उसके छोटे छोटे बच्चे होंगे इस इसी का लाभ उठाकर एक तांत्रिक ने अपनी ही महिला रिश्तेदार को तंत्र मंत्र का सहारा लेते हुए कहा कि तुम मां तो जरूर बन जाओगी लेकिन तुम्हें हमारे घर आना पड़ेगा और कुछ पूजा-अर्चना करनी पड़ेगी महिला जब उसके घर पहुंच गई तो उसने किसी भी तरीके से पहले महिला को बेहोश किया और उसके बाद फिर उसने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया महिला के होश में आने पर जब इसकी जानकारी peedita को हुई तो उसने उस तांत्रिक से कहा तो उसने गाली गलोज करते हुए उसे महिला को अपने घर से भगा दिया तो फिर महिला ने थाने की पुलिस से शिकायत की यह घटना मऊरानीपुर के थाना अंतर्गत की है जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है इस प्रकार महिला को बनाया शिकार
मध्य प्रदेश की हरपालपुर में रहने वाली महिला का मायका झांसी जिले की टहरौली तहसील में है महिला की रिश्तेदारी मऊरानीपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम विजरबारा मे हे महिला के मामा का लड़का पप्पू पाल तांत्रिक है महिला के अनुसार उसकी शादी को काफी दिन बीत चुके थे लेकिन उसके कोई औलाद नहीं हो रही थी अन्य बच्चों को देख उसे औलाद की काफी चाहत थी वह भी मां बनने का सुख भोगना चाहती थी जिसका लाभ उठाकर उसके मामा के लड़के ने तंत्र मंत्र के माध्यम से मां बनाने का भरोसा दिलाया महिला ने बताया कि भरोसे में आकर वह उसके घर बाजार बारा पहुंच गई थी जहां मामा के लड़के ने रात्रि में तंत्र-मंत्र करते हुए उसे पहले बेहोश किया उसके बाद उसके साथ अनैतिक कार्य किया गया होश में आने पर जब इसकी जानकारी हुई तो उसने उलाहना दिया जिस पर गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया गया परेशान होकर पीड़िता मऊरानीपुर कोतवाली की पुलिस के पास पहुंची जहां उसने पूरी आपबीती से रूबरू कराया पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है मामला दर्ज करके फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है
रिपोर्ट
अमित समेले