• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दो मोटरसाइकिलो की भिड़ंत महिला गंभीर रूप से घायल:रिपोर्ट-यशपाल सिंह

 

समथरग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

( झांसी) :-समथर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में दो मोटरसाइकिलो की हुई भिड़ंत जिसमें महिला गंभीर रूप से हुई घायल

पूरा मामला

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में आज दोपहर 1:00 बजे के लगभग ग्राम लोहागढ़ का निवासी सुबोध कुमार पुत्र रामकिशोर अपनी मां उर्मिला पत्नी रामकिशोर को मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेत के लिए जा रहा था जैसे ही लोहागढ़ से कुछ दूरी पर अपने खेत के लिए मुङने ही वाला था कि पीछे से कमलेश पुत्र मुन्ना लाल कुशवाहा निवासी साकिन ने अपनी मोटरसाइकिल से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर होते ही चीख पुकार मचने लगी जिससे सुबोध की मां उमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण खेतों पर से वहां पहुंचे और उन्होंने तत्काल 108 को सूचना दी लेकिन सूचना पर 108 ना पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त था तभी प्राइवेट गाड़ी से समथर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा गया वहां चोट अधिक होने के कारण झांसी जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया लिए

रिपोर्ट यशपाल सिंह

Jhansidarshan.in