मऊरानीपुर झांसी न्यूज़
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर का निरीक्षण
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
मऊरानीपुर झांसी न्यूज़ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर का निरीक्षण मऊरानीपुर अपर निदेशक झांसी मंडल डॉ एस बी मिश्रा एवं संयुक्त निदेशक डॉ रेखा रानी की संयुक्त टीम द्वारा बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 1:00 बजे के टाइम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर का औचक निरीक्षण किया गया टीम में क्वालिटी कंसलटेंट डॉ राजेश पटेल डॉ बघेल एवं क्वालिटी मेंटर्स अनुपमा यादव भी शामिल रहे टीम ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण करते हुए कक्ष की सुविधाओं में कुछ कमियां पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर करुणा गौर एवं डॉ नेहा यादव को प्रसव कक्ष की स्टाफ कर्मचारियों को अपने सामने प्रसव कराने गंभीर केस को मेडिकल रेफर कराने एवं भर्ती गर्भवती महिलाओं का चेकअप करने के निर्देश दिए टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सारा हाल जांचा-परखा गया टीम द्वारा साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें भी निर्देश दिए गए टीम के साथ उपस्थित स्टाफ में डॉक्टर जी संखवार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय श्री शुक्ला इत्यादि स्टाफ उपस्थित रहा
रिपोर्ट
अमित समेले