• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राह चलती महिला को बुरी नियत से दबोचा:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

राह चलती महिला को बुरी नियत से दबोचा

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम नागर निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी पप्पू ने कोतवाली गरौठा में 7/7/2018 को प्रार्थना पत्र दिया था कि वह घर से बाहर ग्राम में ही किसी काम से जा रही थी तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे संजय पुत्र चिंतामन ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया तो वह चिल्लाई जिससे संजय बौखला गया तथा वह गाली गलोज करते हुए मुझे बुरी तरह से पीटने लगा इसी बीच संजय का छोटा भाई राजू मौके पर आ गया वह भी पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा पीड़िता के द्वारा शोर मचाने पर दोनों गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए पीड़िता ने 9/7 2018 को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तब उसने पुनः 19/7 2018 में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही ना होने पर उसने क्षेत्राधिकारी गरौठा अभयनारायण राय की शरण ली तब उसे क्षेत्रअधिकारी अभय नारायण राय के आदेश पर आज 2/8/2018 को कोतवाली गरौठा पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ 354 323 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया

रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा

Jhansidarshan.in