गरौठा झांसी
पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार
ललितपुर जिले के ग्राम इमलिया थाना नाराहट जिला ललितपुर निवासी रजन पुत्र राम सिंह राजपूत ने कोतवाली गरौठा में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 10/7/2018 को समय करीब 9 बजे सुबह प्रार्थी मजदूरी करने घर से बाहर गया था तभी राजू प्रजापति पुत्र दयाराम प्रजापति निवासी मोहल्ला महावीर नगर कस्बा गरौठा जिला झांसी प्रार्थी की पत्नी श्रीमती ममता को बहला फुसलाकर ले गया तथा साथ में मेरी पत्नी के कीमती जेवरात जिसकी कीमत लगभग ₹75000 हैं जब मैं मजदूरी करके घर वापस आया तो पत्नी घर पर नहीं मिली मैंने यहां वहां उसकी तलाश की तभी मोहल्ले के लोगों ने बताया कि तुम्हारी पत्नी को राजू प्रजापति ले गया है मैं अपनी पत्नी को फोन लगाया लेकिन उसका फोन नहीं लगा लेकिन 15/7/2018 को फोन लगा गया तभी पत्नी ने बताया कि राजू प्रजापति मुझे बंधक बनाए है तथा मेरे साथ लगातार बलात्कार कर रहा है तथा कई लोगों को बुलाकर मुझको देखवा रहा है वह मुझे बेचने की फिराक में है तभी राजू आ गया और पत्नी से फोन छुड़ा लिया इसके बाद प्रार्थी अपनी पत्नी को कई जगहों पर खोजता रहा तभी उसको जानकारी मिली कि वह गरौठा में है तब उसने कोतवाली गरौठा में न्याय की गुहार लगाई उसकी बात सुनते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद से न्याय की गुहार लगाई प्रभारी कोतवाली निरीक्षक ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर राजू प्रजापति के घर दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला
रिपोर्ट मुबीन खान गरौठा